राजगढ़ी: पुरोला में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में दिया सांकेतिक धरना
यमुना घाटी के तीनों विकासखण्डों के पीआरडी जवानो ने सोमवार को लगभग साढे 12 बजे पुरोला तहसील कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां पीआरडी जवानों ने कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया।धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने कहा कि वह वर्षों से कई विभागों अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन वहां पर कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से अप्रशिक्षित लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।