मेरठ: भावनपुर में महिलाओं की वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में आधा दर्जन घायल; वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Sep 5, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई में घर की महिलाओं की कथित वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुक्रवार को विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।