Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

आरोप: मानसून से पहले बड़ा खुलासा: कटाव, जलभराव और टूटे रास्तों पर प्रशासन बेखबर! 'सिर्फ मीटिंग्स से नहीं बचेगी जनता' मानसून तैयारियों पर प्रशासन को प्रदीप चौधरी की चेतावनी #kalka #pinjore #panchkula #haryana #HaryanaNews #Chandigarh #HaryanaPolitics #haryanvi #mansoon

Panchkula, Panchkula | Jun 17, 2026

MORE NEWS

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में बिना नंबर प्लेट वाहनों का धड़ाधड़ कट रहा चालान

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में बिना नंबर प्लेट वाहनों का धड़ाधड़ कट रहा चालान

Panchkula, Panchkula | Jun 17, 2026

ऑपरेशन मैदान 2.0: पंचकूला पुलिस ने 60 लाख की 305 ग्राम हेरोइन सहित अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

पंजाब के तरनतारन से ट्राईसिटी तक फैला था नशे का नेटवर्क, आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

पंचकूला / 17 जून:- पंचकूला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पंचकूला पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 305 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल टीम को 16 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय नामक व्यक्ति, जो वर्तमान में पीर मुच्छला ढकोली क्षेत्र में रह रहा है, पंजाब से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी क्षेत्र में सप्लाई करता है तथा सेक्टर-20 पंचकूला स्थित श्मशान घाट रोड के पास नशीला पदार्थ देने आने वाला है।

सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने रेड कर व्यक्ति को काबू किया गया जिसने अपनी पहचान अजय पुत्र विजय कुमार निवासी अबोहर, पंजाब, हाल किरायेदार आशियाना होम्स, पीर मुच्छला, ढकोली के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस संबंध में सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C)  के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के तरनतारन क्षेत्र से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करता था।
आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब हमारी टीम यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल था, उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा ट्राईसिटी में किन स्थानीय तस्करों के साथ उसके संपर्क थे।

ऑपरेशन मैदान 2.0: पंचकूला पुलिस ने 60 लाख की 305 ग्राम हेरोइन सहित अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार पंजाब के तरनतारन से ट्राईसिटी तक फैला था नशे का नेटवर्क, आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला / 17 जून:- पंचकूला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पंचकूला पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 305 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल टीम को 16 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय नामक व्यक्ति, जो वर्तमान में पीर मुच्छला ढकोली क्षेत्र में रह रहा है, पंजाब से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी क्षेत्र में सप्लाई करता है तथा सेक्टर-20 पंचकूला स्थित श्मशान घाट रोड के पास नशीला पदार्थ देने आने वाला है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने रेड कर व्यक्ति को काबू किया गया जिसने अपनी पहचान अजय पुत्र विजय कुमार निवासी अबोहर, पंजाब, हाल किरायेदार आशियाना होम्स, पीर मुच्छला, ढकोली के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस संबंध में सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के तरनतारन क्षेत्र से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करता था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब हमारी टीम यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल था, उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा ट्राईसिटी में किन स्थानीय तस्करों के साथ उसके संपर्क थे।

Panchkula, Panchkula | Jun 17, 2026

जीरकपुर में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें

#panchkulasocialmedia #zirakpurnews #zirakpur

जीरकपुर में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें #panchkulasocialmedia #zirakpurnews #zirakpur

Panchkula, Panchkula | Jun 17, 2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर का बुधवार समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम क्रियाएं की। 

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आमजन को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित योग कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ, ऊर्जावान और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इसलिए योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर, इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। स्वस्थवृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत संस्थान के योग हॉल में सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक योग क्रियाओं का अभ्यास 20 जून तक कराया जाएगा। इसके साथ ही, संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन 21 जून को चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित प्लाजा मार्केट में किया जाएगा। योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।

#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #Panchkula

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर का बुधवार समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम क्रियाएं की। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आमजन को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित योग कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ, ऊर्जावान और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इसलिए योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर, इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। स्वस्थवृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत संस्थान के योग हॉल में सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक योग क्रियाओं का अभ्यास 20 जून तक कराया जाएगा। इसके साथ ही, संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन 21 जून को चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित प्लाजा मार्केट में किया जाएगा। योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। #पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #Panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 17, 2026