नवादा: देवधा गांव में किसान की करंट से हुई मौत, नवादा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Nawada, Nawada | Jun 12, 2025 नवादा जिले के देवधा गांव में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय प्रवीण सिंह के रूप में हुई है। प्रवीण सिंह रोज की तरह अपने पशुओं के लिए हरी घास लेने गए थे। इस दौरान वे 11000 वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 8:00 बजे गुरुवार को जानकारी प्राप्त हुआ है।