प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, भूलियापुर ईदगाह पर नमाज सम्पन्न
भूलियापुर ईदगाह में गुरुवार सुबह 8 बजे बकरीद की नमाज अकीदत और भाईचारे के साथ संपन्न हुई। मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन-चैन के लिए दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की सतर्कता और जन सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में स