गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में मनरेगा में पारदर्शिता पर सवाल, फेस हाजिरी में गड़बड़ी के आरोप से मचा हड़कंप
गोविंदगढ़ क्षेत्र की सैमला खुर्द ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई फेस हाजिरी प्रणाली में ही गड़बड़ी मिलने के आरोप लगे हैं, जिससे योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।