साहिबगंज: नीट पेपर लीक के विरोध में झामुमो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
नीट पेपर लीक के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला साहिबगंज। शहर के रेलवे स्टेशन चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान झामुमो नेता प्रो. नजरुल इस्लाम ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।