बिहार: कल्याण बिगहा मोड़ के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jan 28, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान माधोपुर सबनहुआ गांव निवासी बाल केशर केवट के रूप में की गई। मृतक के भाई ने बताया कि रविवार की सुबह चाय पीने के लिए कल्याण बिगहा मोड़ के पास गए थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से बाल केशर की मौत हो गई।