अरवल: अरवल में जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण, तीसरे दिन क्षेत्र भ्रमण से व्यावहारिक अभ्यास
Arwal, Arwal | Apr 18, 2026 जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में जनगणना 2027 हेतु प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। तीसरे दिन क्षेत्र भ्रमण कर मकान सूचीकरण, मोबाइल ऐप टेस्टिंग व डेटा एंट्री का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सूचनाएं संकलित करने की ट्रेनिंग दी गई। प्रखंड अधिकारियों ने अनुश्रवण कर दिशा-निर्देश दिए।