संडीला: फैक्ट्री एरिया में वेल्डिंग करते समय टैंकर के अंदर बनी गैस से टैंकर की बॉडी फटी, एक युवक हुआ घायल
Sandila, Hardoi | Jun 15, 2026 सण्डीला फैक्ट्री एरिया में वेल्डिंग करते समय टैंकर के अंदर गैस बनने से टैंकर की बॉडी फट गयी जिससे वहां हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि यह हादसा फ़ोकश मर्चेंट कंपनी के टैंकर में वेल्डिंग करते समय हुआ।