ग्वालियर गिर्द: CCTV में कैद: दारोगा के भतीजे की दबंगई, घर में घुसकर की फायरिंग
ग्वालियर के माधौगंज इलाके में कानून के रक्षक से जुड़े परिवार पर ही गुंडागर्दी के आरोप लगे हैं, जहां दारोगा के भतीजे और उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सोमवार शाम करीब 5 बजे हुई यह वारदात CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।