जगदलपुर: बैलाडिला, अलनार और खनन अनियमितताओं को लेकर पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने सरकार पर किया हमला, निष्पक्ष जांच की मांग
बस्तरिया राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोंटा के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने मंगलवार को जगदलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बस्तर के खनिज संसाधनों, बैलाडिला क्षेत्र, ग्राम सभा के अधिकारों और कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन लगातार बढ़ रहा है।