खंडवा नगर: ओंकारेश्वर में बारिश ने बदले हालात! नर्मदा में तेज बहाव, नौका विहार बंद; घाटों पर फंसे श्रद्धालु, दिनभर छाई धुंध
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार शाम को हुई भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी में नौका विहार पूरी तरह बंद कर दिया गया। घाटों की ओर आने वाले नालों में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।