कोलायत: कोलायत के दियातरा में तेल से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने किया सहयोग
दियातरा गांव में सोमवार रात बाबा रामदेव मंदिर के पास तेल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में खाद्य तेल भरा हुआ बताया जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में तेल फैल जाने से फिसलन पैदा हो गई और वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।