हुज़ूर: कांग्रेस 7 मई को आगरा-मुंबई हाईवे पर करेगी जाम, प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Huzur, Bhopal | May 1, 2026 मध्य प्रदेश में किसानों की दुर्दशा और गेहूं खरीदी में कथित लापरवाही को लेकर कांग्रेस अब पूरी तरह आक्रामक मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह बड़ी घोषणा की है कि आगामी 7 मई को किसानों के हक के लिए बड़वानी से लेकर मुरैना तक पड़ने वाले सभी जिलों में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।