कुर्था: एफसीआई गोदाम में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़, 1.79 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Kurtha, Arwal | Jun 3, 2026 किंजर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजिदपुर स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में छापेमारी कर स्मैक की खरीद-बिक्री का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 18 वर्षीय जितन कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर 1.79 ग्राम स्मैक, तीन मोटरसाइकिल तथा एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की गई।