कुरूद: गांव में अवैध शराब की बिक्री करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 13 पव्वा ज़ब्त
Kurud, Dhamtari | Jun 17, 2026 अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 13 पव्वा अवैध शराब जप्त की गई है पुलिस सूत्रों ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि ग्राम मरौद निवासी कामता महिलाकर अवैध रूप से गांव में शराब बेच रहा था जिसे दबिश देकर पकड़ा गया और अवैध शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है