राजपुर: प्रखंड प्रमुख मंजू देवी व उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव असफल, सदस्य कम होने से नहीं हो सका पारित
Rajpur, Buxar | Mar 30, 2026 राजपुर प्रखंड में प्रखंड प्रमुख मंजू देवी और उप प्रमुख माजीदन खातून के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव असफल हो गया। बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। पंचायत समिति की हुई इस बैठक में कुल 15 सदस्य ही उपस्थित हो सके, जबकि नई नियमावली के अनुसार कम से कम 17 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।