गोपालगंज: जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, भाई सतीश पाण्डेय समेत तीन के खिलाफ वारंट जारी, छापेमारी शुरू
गोपालगंज : नीतीश के करीबी जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ऊर्फ पप्पू पाण्डेय की बढ़ी मुश्किलें। भू माफियाओ को संरक्षण देने के मामले में वारंट जारी। विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पाण्डेय, बड़े भाई सतीश पाण्डेय और राहुल तिवारी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस। कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी कर रही है।