चान्हो: बुचाओपा में ग्रामीणों ने निकाली वन बचाओ रैली
Chanho, Ranchi | Mar 11, 2024 सोंस पंचायत के बुचाओपा के ग्रामीणों ने रविवार को बालक राम पहान के नेतृत्व में वन बचाओ रैली निकाली। इस दौरान रैली में शामिल ग्रामीणों ने झंडे व बैनर के साथ बुचाओपा लुपुंगा ,फुलडीह, सोंस पाटुक आदि गांवों का भ्रमण किया और वन बचाओ अभियान के समर्थन में नारे लगाए। रैली सोंस पंचायत का भ्रमण करते हुए चान्हो पतरा पहुंची जहां आमसभा में तब्दील हो गई।