मांडर: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग करें झारखंड का दौरा: झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य
Mandar, Ranchi | Mar 11, 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा महज कुछ दिनों में होने वाली है पर अब तक चुनाव आयोग का दौरा झारखंड में नहीं हुआ है। प्रवक्ता सुप्रियो ने कहा कि चुनाव घोषणा से पूर्व सभी राजनीतिक पार्टियों की राय ली जाती है।