चान्हो: बिजुपाडा में आजसू ने कार्यकर्ता मिलन समारोह का किया आयोजन, आशुतोष तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन थामा
Chanho, Ranchi | Mar 11, 2024 चान्हो प्रखंड के बिजुपाडा में रविवार को आजसू का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिल्ली विधायक और झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। मुख्य अतिथि का पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।