चान्हो: चान्हो व मांडर जिला परिषद सदस्य सहित दर्जनों लोग रविवार को आज़सू का थामेंगे दामन
Chanho, Ranchi | Mar 10, 2024 चान्हो के जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी और मांडर के जिला परिषद सदस्य परमेश्वर भगत समेत दर्जनों लोग रविवार को आज़सू पार्टी का दामन थामेंगे। इस कार्यक्रम के लिए मिलन समारोह का आयोजन बीजूपाड़ा के निकट सरहुल बगीचा में किया गया है। इस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आज़सू पार्टी के सुप्रीमो राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री विधायक सुदेश कुमार महतो शामिल रहेंगे।