छतरपुर: मध्यप्रदेश में शिक्षा का 'भारतीयकरण': SKU के दीक्षांत समारोहों में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे छतरपुर के श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दीक्षांत कार्यक्रम भारतीय परंपरा के अनुसार आयोजित होंगे। ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ को सिलेबस में शामिल किया गया है और परीक्षा प्रणाली में भी सुधार किए जा रहे हैं। मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।