मंझनपुर: कौशाम्बी मेडिकल कालेज में आयोजित रक्तदान शिविर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कौशांबी के रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत एम0बी0बी0एस0 द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया जिसमें कुल 14 रक्तदातओं ने पंजीकरण कराया एवं 10 एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं द्वारा रक्तदान कर महादानी बने।