नौगांव: आम रास्ते पर अतिक्रमण के आरोप में ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण का किया विरोध, नौगांव थाने में दी शिकायत
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने नौगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय भूमि और गांव के मुख्य आवागमन मार्ग पर संत रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर मंदिर निर्माण के लिए जबरन कब्जा किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह गांव का प्रमुख रास्ता है