नगर नौसा: अहियातपुर में आधी रात पुलिस की दबिश, देसी कट्टा व 6 कारतूस बरामद; अवैध हथियार छिपाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
नगरनौसा थाना क्षेत्र के अहियातपुर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में अहियातपुर निवासी इन्द्रदेव प्रसाद, सुजीत कुमार और अजीत कुमार उर्फ डोमन शामिल हैं। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।