मीनापुर: रामपुरहरि चौक स्थित चाय नाश्ता की दुकान सें तीन नशेड़ी को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
रामपुरहरि पुलिस ने बीती रात करीब साढ़े नौ बजे रामपुरहरि चौक स्थित चाय नाश्ता की दुकान सें तीन नशेड़ी को विदेशी शराब के साथ गश्ती टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि रामपुरहरि के धरम कुमार , खरहर के जयनारायण कुमार जबकि परवेज आलम तेहाई मदारीपुर का रहने वाला है । उसके पास से 220 मिली का विदेशी शराब बरामद हुआ है ।