दुनिया में आप कहीं भी रहे, दिल तो खगड़िया में ही बसता है ना? ❤️
तो आ जाइए, अपनी माटी से मिलने।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है
*प्रवासी समागम | खगड़िया*
जिस माटी ने संवारा, अब उसे संवारें हम!
ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, ये अपने गाँव, अपने जिले से फिर से जुड़ने का मौका है।
आइए बात करते हैं -
अपने जिले के विकास की, नए निवेश की, युवाओं के रोजगार की, और खगड़िया को और आगे ले जाने की।
आपका एक सुझाव, खगड़िया की तस्वीर बदल सकता है।
आपका एक कदम, जिले के भविष्य की दिशा तय कर सकता है।
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर और जिले के सभी वरीय पदाधिकारी आपकी बात सुनने के लिए तैयार हैं।
📅 17 नवंबर 2026, मंगलवार
🕒 अपराह्न 3:00 बजे
📍 समाहरणालय सभा कक्ष, खगड़िया
अपनी माटी बुला रही है, जरूर आइएगा!
#PravasiSamagam #MeriMatiMeraKhagaria #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria
Khagaria, Bihar | Nov 14, 2026