बहरोड़: बहरोड़ में विकास कार्यों की पोल खुली: क्षतिग्रस्त नाले में फंसा ई-रिक्शा, महिला और बच्चे ने कूदकर बचाई जान
Behror, Alwar | Jul 6, 2026 बहरोड़ शहर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे विकास कार्यों की पोल उस समय खुल गई, जब एक क्षतिग्रस्त नाले में ई-रिक्शा फंस गया। हादसे के दौरान रिक्शे में सवार एक महिला और बच्चे ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।