कटोरिया: तसरिया गांव में पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, आरोपी पति गिरफ्तार
Katoria, Banka | May 10, 2025 तसरिया गांव में पति एवं ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर टुनटुन यादव की पत्नी सुनीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर शनिवार को कटोरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे मृतका के पिता ने थाने में उसके पति सहित 6 पर हत्या का केश किया है।