जांजगीर: रिश्वत मांगने के आरोप में पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया, एसपी ने जांच के आदेश दिए
जांजगीर-चांपा जिले की पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की थी। शिकायत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई। मामले की जांच के लिए प्रदीप कुमार सोरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।