शाहजहांपुर: पुल पर युवकों का जानलेवा स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर।थाना कोतवाली क्षेत्र में पुल पर युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ युवक कानून को ताक पर रखकर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना ककरा पुल की है, जहां रात के समय दो कारें पुल पर रोक दी गईं। एक युवक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया, जबकि दो अन्य युवक कार की छत पर खड़े