पिंड्रा: बड़ागांव में बंद मकान से 12 लाख रुपए की चोरी, जांच के लिए पुलिस की टीम पहुंची
बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय मार्ग पर स्थित एक बंद दो मंजिला मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर का मेन गेट का ताला काट कर घर के अंदर घुसे और डेढ़ लाख नगदी और गहने समेत 12 लाख रुपए की चोरी करके फरार हो गए। चोरी की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुड़ गई है।