शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के बॉर्डर इलाके में बढ़ाई गई सख्ती- एसपी अनंत कुमार राय
शिवहर लोकसभा क्षेत्र में अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है. शिवहर जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताए हैं कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में आगामी 25 मई को मतदान होना है. शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर जिले के बॉर्डर इलाका पर सख्ती बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है और प्रत्येक वाहन की सघन तलाशी लिया जा रहा है।