जाले: ऑपरेशन मुस्कान में दरभंगा पुलिस की बड़ी सफलता, गुम हुए 7 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कमतौल थाना पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुम हुए कुल सात मोबाइल फोन बरामद कर लिए। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार, कमतौल थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइलों की खोज के लिए लगातार तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में सात मोबाइल फोन बरामद किए गए।