बांका: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एसी खराब, भीषण गर्मी से मरीज बेहाल
Banka, Banka | Apr 20, 2026 बांका सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी के खराब हो जाने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच वार्ड में उमस और गर्म वातावरण से मरीजों की स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। सदर अस्पताल के प्रबंधक ने सोमवार की सुबह 11:00 बजे बताया कि इमरजेंसी वार्ड के सभी कमरों में एसी की व्यवस्था की गई थी।