सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो जारी करने के कुछ ही घंटे के भीतर माफी मांगते भूपेंद्र चौधरी का दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। पलामू के मेदिनीनगर और इसके आसपास के क्षेत्र में यह वीडियो देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे यह वीडियो तेजी से वायरल होते नजर आया। भूपेंद्र चौधरी अपने विवादित वीडियो को लेकर हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है।