मेदिनीनगर (डालटनगंज): यूट्यूबर्स इब्राहिम रजा और मुस्ताक से मारपीट मामले में भूपेंद्र चौधरी हिरासत में, पलामू एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यूटूबर इब्राहिम रजा और मुस्ताक के साथ मारपीट मामले में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने संज्ञान लिया। एसपी के निर्देश पर भूपेंद्र चौधरी को मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जरूरी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। बताते चले कि सोमवार को मेदिनीनगर में सामूहिक विवाह की खबर कवरेज करने के क्रम में यूटूबर इब्राहिम रजा एवं अन्य की पिटाई हुई।