मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में सोमवार दोपहर 3 बजे सामूहिक शादी का कवरेज करने गए दो यूटूबर की पिटाई कर दी गई। अचानक भीड़ के बीच महिलाओं ने उन्हें देखते ही घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। यूट्यूबर ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। जख्मी यूट्यूबर का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया।