मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न, भूपेंद्र सुपर मार्केट टीम शामिल, दो यूट्यूबर की पिटाई
मेदिनीनगर सदर प्रखण्ड के चियाकी स्थित पंडित जगनारायण त्रिपाठी बीएड कॉलेज परिसर में सोमवार की शाम करीब 5 बजे भूपेंद्र सुपर मार्केट की ओर से आयोजित 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी सहित भूपेंद्र सुपर मार्केट टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी नवविवाहित दंपतियों को मंच से आश