जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में किसानों को समय से मिले यूरिया और बीज
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे हुई दिशा की बैठक की अध्यक्षता सांसद सदर बाबू सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मजदूरों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए और अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण जनप्रतिनिधियों