जौनपुर: MIM ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, कहा- प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ साजिश
MIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और धमकी भरे संदेशों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।