जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव-2025 का शुभारंभ, प्रतियोगिताओं से मिला आगे बढ़ने का संदेश
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे दीक्षोत्सव-2025 का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सुबह से ही परिसर में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। परंपरागत खेलों से लेकर बौद्धिक प्रतियोगिताओं तक, सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया