जौनपुर: बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया सामाजिक न्याय के पुरोधा थे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सांसद व सामाजिक न्याय के पुरोधा बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। सपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी