कौंच: ग्राम बरहल में चोरी के प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Konch, Jalaun | Apr 18, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरहल में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे चोरी के प्रयास का मामला सामने आया, पीड़ित सद्दाम हुसैन के अनुसार गांव के ही करीब 4 से 5 लोग छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी करने लगे, आहट होने पर परिवार जाग गया, जिसके बाद आरोपी तमंचा दिखाकर भागने लगे, इस दौरान विरोध करने पर सद्दाम हुसैन घायल हो गए, वही एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।