*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सफाई कर्मियों की 7 प्रमुख मांगें उठाईं!!*
*👉🏾👉🏾नियमितीकरण, ₹20 हजार मानदेय, सफाई कर्मचारी आयोग के गठन और आउटसोर्स व्यवस्था में सुधार की मांग!!*
*बेहट/सहारनपुर*
_राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी, तहसील बेहट को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई।ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ के समापन अवसर पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का मासिक मानदेय ₹20,000 किए जाने, ₹5 लाख का बीमा उपलब्ध कराने तथा आउटसोर्स सेवा निगम के गठन जैसी घोषणाएं की गई थीं, लेकिन अब तक इन पर शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इससे सफाई कर्मचारियों में निराशा और असंतोष का माहौल है।मोर्चा ने बताया कि वर्ष 2005 से संविदा पर कार्यरत अनेक सफाई कर्मियों का अब तक नियमितीकरण नहीं किया गया है। साथ ही आउटसोर्स व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित वेतन, ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और अन्य सुविधाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। ज्ञापन में वाल्मीकि समाज से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए अनुसूचित जाति आरक्षण में पृथक आरक्षण लागू करने तथा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मांग उठाई गई। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति की सीटों पर वाल्मीकि समाज को 10 टिकट देने की मांग की गई है। दिए गए ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष नाथी राम खरे, प्रदेश महामंत्री दीपक कांगड़ा, मंडल अध्यक्ष गुलशन भारती तथा प्रदेश मंत्री पुलकित कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी!!_
*रिपोर्ट - नौशाद मलिक/शाहिद जमाल*