कांवड़ यात्रा-2026: चुनैटी फाटक पर DIG व SSP ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, कांवड़ मार्ग पर पुलिस अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
सहारनपुर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर ने थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र स्थित चुनैटी फाटक के समीप कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।