कोरबा: गेवरा बस्ती मार्ग स्थित एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी के घर चोरों ने बोला धावा, हजारों रुपए के सामानों की कर ली चोरी
Korba, Korba | Jul 21, 2025 कोरबा जिले में चोरों के बुलंद हौसलों का लगाम लगा पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है. चोर एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस केवल तमाशा देख रही है. ताजा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती मार्ग पर का है जहां रहने वाले रिटायर्ड SECL कर्मी के सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने टीवी सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली.