मंझनपुर: डिजिटल दक्षता पर जोर, मंझनपुर पुलिस कार्यालय में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल की समीक्षा, दिए गए समयबद्ध प्रशिक्षण के निर्देश
मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने पुलिस कार्यालय में तैनात समस्त शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को लगभग 2 बजे आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण की प्रगति का गहन आकलन किया गया और सभी कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।